सैफ अली खान का खुलासा, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर को असिस्ट करेंगे इब्राहिम!
सुपरस्टार सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान काफी समय से खबरों में हैं कि वो फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन अब पता चला है कि इब्राहिम अली खान करण जौहर के साथ काम करने के लिए कमर कस चुके हैँ। अगर आप ये समझ रहे हैं कि इब्राहिम अली खान फिल्मों में अभिनय की शुरुआत करेंगे तो आप गलत सोच रहे हैँ। खबरें हैं कि इब्राहीम अली खान करण जौहर को असिस्ट करने वाले हैं।
इब्राहीम अली खान रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर के साथ एक असिस्टेंट की तरह काम करने वाले हैँ। दरअसल इस बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने ही खुलासा किया है।

सैफ अली खान इस दौरान एक इंटरव्यू में थे। इब्राहीम कि अलााव उन्होंने तैमूर अली खान और जेह के साथ सारा के समीकरण के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि ''सारा लड़कों से बड़ी हैं, इसलिए उनका समीकरण बहुत अलग है।
सैफ ने कहा कि जहां तैमूर गाइडेंस की तलाश में है, वहीं जेह सिर्फ "मुस्कुरा रहा है और अपने आप में खोया है।" रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म को करण जौहर निर्देशित करने वाले हैं। इब्राहीम अली खान असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्मों में अभिनय और निर्देशन दोनों के गुर सीखने वाले हैं।
सारा अली खान जो कि उनकी बहन वो पहले ही फिल्मों में आ चुकी हैं और उन्होने केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब देखना ये है कि इब्राहीम अली खान को किस बैनर तले लॉन्च किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications