भीड़ में फंस गए इब्राहिम अली खान, चिल्लाती रहीं सारा अली खान, गुस्से में दिया ऐसा रिएक्शन- Video

ibrahim-ali-khan-get-irritates-as-he-pushed-outside-theatre-with-sara-ali-khan-reacts-angrily-video

Ibrahim Ali Khan: अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' देखने के लिए सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ मुंबई के एक थियेटर में पहुंची थीं। फिल्म देखने के बाद जब सारा और इब्राहिम बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस पर इब्राहिम काफी नाराज होते दिखे।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, इब्राहिम को पैपराजी की भीड़ से बाहर निकलने और कार के लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश करते देख सकते हैं। इस बीच कुछ पैप्स उनसे सवाल जवाब करने लगते हैं, वहीं कुछ से इब्राहिम को धक्का लग जाता है। इससे इब्राहिम बिल्कुल चिढ़ जाते हैं।

कैमरामैन इब्राहिम से फिल्म की रिव्यू लेने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उन्हें दूर भगा देते हैं। इब्राहिम कहते हैं, हीरोईन उधर है, जाओ उधर तस्वीरें लो।

इधर वीडियो में पीछे से सारा अली खान की आवाज सुनाई देती है, जहां वो अपने भाई को पुकारती हैं। एक दूसरे वीडियो में देख सकते हैं कि सारा पीछे से इब्राहिम को ढूंढ़ती हुई आती हैं और दोनों साथ में कार में बैठकर निकल जाते हैं।

गौरतलब है कि इस शुक्रवार को सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉस देखने को मिल रहा है, जिसका नतीजा है कि फिल्म ने पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर 22.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Read more about: ibrahim ali khan sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X