Ibrahim Ali Khan को क्यों आया गुस्सा? महिला पर भड़कते दिखे छोटे नवाब! Video Viral!

Ibrahim Ali Khan Angry Video- इब्राहिम अली खान इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लगातार वो काम कर रहे हैं और इसकी प्रमोशन का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
लेकिन इस दौरान इब्राहिम अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी महिला से बहस करते हुए दिख रहे हैं। साफ समझ में आ रहा है कि इब्राहिम अली खान काफी गुस्से में वो लगातार बातें करते जा रहे हैं।
इस दौरान सामने खड़ी खुशी कपूर उनको देखकर मुस्कुरा रही है। हालांकि बात क्या है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि इब्राहिम इस तरह से किसी से बात कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के दिमाग में कई तरह की बातें चल रही है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर सैफ अली खान के लाडले को गुस्सा क्यों आया है? लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
किसी का कहना है कि इसका नेचर ऐसा ही है तो किसी का कहना है कि जाहिल है। हालांकि इब्राहिम की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
खुशी कपूर के साथ फिल्म
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। इब्राहिम की ये फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। बता दें कि सुपरस्टार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के लिए ये फिल्म बेहद खास होने वाली है।
देखने वाली बात होगी कि लोग इसको कितना प्यार देते हैं। सैफ अली खान भी अपने बेटे को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए इब्राहिम का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications