..................... Ibrahim Ali Khan funny clash with Nandi Saint, Shocking video goes viral - Hindi Filmibeat

'काहे का बड़ा एक्टर..' नंदी वाले भिड़े से इब्राहिम अली खान? बहसबाजी की चौकाने वाली वीडियो वायरल

Ibrahim Ali Khan Funny Video: सैफ अली खान के साहबजादे इब्राहिम अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नंदी वाले भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि नंदी महाराज को लेकर लेकर चलने वाले बाबा हमेशा भिक्षा मांगते हैं और नंदी से उनके फ्यूचर को लेकर हां या ना में बातें पूछते हैं।

Ibrahim Ali Khan

इब्राहिम अली खान के पास खड़े इस व्यक्ति ने जब पैसे मांगे तो कुछ ऐसा हुआ जिसका यकीन आपको नहीं होगा। बता दें कि इब्राहिम अली खान ने सीधे तौर पर उस शख्स से बहस करना शुरु कर दिया है और कहा कि इतने मीडिया वाले खडे़ हैं इनसे मांगो।

क्या हुई बहस?

बता दें कि इस दौरान इब्राहिम अली खान सीरियस होकर कोई बात नहीं कर रहे थे बल्कि हंसी मजाक के अंदाज में नंदी वाले से बातें कर रहे थे। इब्राहिम ने कहा, ''ये लोग यहां पे हैं मीडिया से इन लोगों से लो।'' नंदी वाले ने कहा, ''तुम दो तुम इतने बड़े एक्टर हो।'' इब्राहिम कहते हैं, ''बड़ा एक्टर, काहे का एक्टर हूं मैं।''

नंदी वाला कहता है, ''तुम्हारे पापा बड़े एक्टर हैं। तुम बड़ा एक्टर बनेगा।'' इसके बाद वो नंदी से पूछता है कि बनेगा या नहीं? नंदी हां में सिर हिलाते हैं। इब्राहिम फिर कहते हैं, ''बनूंगा कि नहीं?'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कही ये बातें

इब्राहिम और नंदी वाले की इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वो क्यूट है, उसका मजाक पसंद है।'' एक ने लिखा, ''अभी वो एक्टर नहीं है।'' एक ने लिखा, ''इब्राहिम मस्त आदमी है।'' एक ने लिखा, ''सच बोल रहा है, हवा बाजी नहीं है।'' एक ने लिखा, ''संभाल रखो गाय माता को।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: ibrahim ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X