Ibrahim Ali Khan debut: हृदयम रीमेक की तैयारी में जुट गए हैं इब्राहिम अली खान, नए लुक में वायरल तस्वीरें

Ibrahim Ali Khan debut: हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान [Ibrahim Ali Khan] की नए लुक में तस्वीरें वायरल हुई थीं। इब्राहिम, इसी लुक में इस साल की सभी दिवाली पार्टियों में भी दिखाई दिए। और माना जा रहा था कि शायद ये नया लुक किसी फिल्म की तैयारी हो। अब रिपोर्ट्स का दावा है कि ये लुक उनकी डेब्यू फिल्म के लिए है।
इब्राहिम अली खान, मलयालम फिल्म हृदयम के हिंदी रीमेक के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स और इसे डायरेक्ट करने वाले हैं बमन ईरानी के बेटे कायोज़ ईरानी। कायोज़ ईरानी ने अपना डेब्यू करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बतौर एक्टर किया था।


Click it and Unblock the Notifications











