Ibrahim Ali Khan debut: इब्राहिम अली खान का डेब्यू रीमेक नहीं ओरिजिनल फिल्म, हीरोइन काजोल, ज़बरदस्त कहानी

Ibrahim Ali Khan debut: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, अपने डेब्यू की जमकर तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा था कि इब्राहिम, मलयालम फिल्म हृदयम के हिंदी रीमेक के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन अब इब्राहिम किसी रीमेक के साथ नहीं बल्कि ओरिजिनल कहानी वाली फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म की हीरोइन होंगी काजोल जो कि इब्राहिम की पैरेलल लीड होंगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी। फिल्म की शूटिंग मेरठ में होगी और जल्दी ही इसका शेड्यूल तय कर लिया जाएगा। ये फिल्म कश्मीर में फैले आतंकवाद पर आधारित होगी और इसलिए इब्राहिम इस समय अपने लुक और अपनी ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

बनेंगे ऑफिसर
फिल्म आतंकवाद से जूझ रहे कश्मीर की कहानी है। फिल्म में इब्राहिम एक आर्मी जवान की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। इस फिल्म के लिए इब्राहिम की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग लगातार 2 महीनों तक मेरठ में किया जाना तय किया गया है।

लुक से कर रहे हैं कन्फ्यूज़
चूंकि फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल जल्दी ही तय किया जाना है, इब्राहिम अली खान अपने लुक पर भी काफी काम कर रहे हैं। काफी समय से वो लंबे बाल और दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। और उनके लुक से ये भ्रम पैदा हो चुका है कि क्या वाकई वो आतंकवाद पर बन रही इस कहानी में आर्मी से जुड़ेंगे या फिर आतंकवाद में फंसे किसी लड़के की भूमिका में।

नहीं करेंगे हृदयम रीमेक
कुछ समय पहले ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने मलयालम फिल्म हृदयम के रीमेक राइट्स खरीदे थे और माना जा रहा था कि यही वो फिल्म होगी जिससे इब्राहिम अपना डेब्यू करेंगे। लेकिन अब कम से कम ये तो तय है कि इब्राहिम किसी रीमेक से नहीं बल्कि एक ओरिजिनल कहानी के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। हृदयम एक लड़के की ज़िंदगी के अलग अलग हिस्सों की कहानी है कि कैसे एक अल्हड़ का गैर ज़िम्मेदार लड़का एक परिपक्व आदमी बनता है।

सीख चुके हैं बारीकियां
अपने डेब्यू से पहले, इब्राहिम अली खान, फिल्म शूटिंग की बारीकियां सीख चुके हैं। इब्राहिम ने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर को असिस्ट किया है। करण जौहर, ऐसा हर स्टार किड के साथ करते हैं जिसे वो लॉन्च करते हैं। वरूण धवन - सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माई नेम इज़ खान में करण को असिस्ट किया था वहीं शनाया कपूर भी जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना पर AD थीं।


Click it and Unblock the Notifications











