'बहुत प्यारी है..' पलक तिवारी के साथ इब्राहिम अली खान का है ये रिश्ता? कर दिया ऐलान!

Ibrahim Ali Khan's relation with Palak Tiwari- फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की एक दूसरे को लेकर अफवाहें आना आम बात होती है। कई बार तो स्टारकिड्स भी काफी चर्चा में रहते हैं। जैसे कुछ समय पहले से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम जुड़ रहा है।
कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये काफी सीरियस रिश्ते में हैं। हालांकि इसको लेकर पलक और इब्राहिम ने खुलकर कभी बात नहीं की है। लेकिन अब इब्राहिम अली खान का एक बयान सामने आया है जिसमें वो पलक तिवारी से अपने रिश्ते को लेकर बात करते दिख रहे हैं। इस बीच उन्होने जो कुछ भी कहा वो हैरान करने वाला है।
इब्राहिम ने बताया कि क्या है पलक के साथ रिश्ता
सारा अली खान के भाई इस मौके पर फिल्मफेयर से बात कर रहे थे। इंटरव्यू के दौरान उन्होने खुले शब्दो में कहा कि,"वह एक अच्छी दोस्त है। हाँ, वह प्यारी है। बस इतना ही।" इसके बाद इब्राहिम का ये बयान चर्चा में है और लोग उनकी इस बात से सहमत नहीं है।
गौरतलब है कि कई मौकों पर इब्राहिम और पलक को एक साथ स्पॉट किया गया है। कभी दोनों को रेस्टोरेंट में स्पॉट किया जाता है तो कभी इवेंट्स में दोनों साथ दिख ही जाते हैं। हालांकि इब्राहिम इस रिश्ते को लेकर यही कहते हैं कि वो दोस्ट हैं। देखने वाली बात होगी कि पलक इस बयान पर क्या रिएक्शन देती है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को बेस्ट और स्वीट बताया तो लोगों के रिएक्शन आना शुरु हो गए हैं। एक ने लिखा है, ''जिंदगी मैं पहले कुछ कर तो ले। फ्लॉप अभिनेता।'' एक ने लिखा, ''नहीं, वह कड़वी है, आप मजाकिया हैं, आप उससे क्या उम्मीद करते हैं कि वह कहेगा कि वह प्यारी है, समय आने पर दोस्त बन जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''जोड़ी अच्छी नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि पलक कब बोलती हैं।
पलक तिवारी का करियर
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने कुछ समय पहले ही एंट्री मारी थी। उनके लुक्स को लेकर अक्सर तारीफें होती हैं लेकिन एक्टिंग को लेकर क्रिटिसाइज किया जाता है। एक एलबम जिसका टाइटल बिजली बिजली थी उससे पलक ने शुरुआत की थी और बार में उनको कई प्रोजेक्ट्स मिले हैं।
एक एक्ट्रेस के तौर पर वो पहली बार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं थीं जहां पर उनको पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ कई और स्टार भी थे। पलक तिवारी फिलहाल किसी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस तो नहीं नजर आईं हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी तगड़ा धमाका कर सकती हैं।
इब्राहिम अली खान
इब्राहिम अली खान की बात करें तो वो बतौर लीड एक्टर लॉन्च हो चुके हैं। जी हां, सैफ अली खान के साहबजादे ने जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर के साथ फिल्म नादानियां में कमाल का अभिनय दिखाया था। मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने मिला जुला रिस्पॉन्स दिया था।
कुछ समय पहले इब्राहिम को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे कि वो अपने पिता की तरह कामयाब होंगे या नहीं। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने कहा है कि इब्राहिम अच्छे अभिनेता बन सकते हैं। अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वो लगातार फिल्मों में कमाल कर रही है और सभी यही चाहते हैं कि इब्राहिम अली खान भी जल्द धमाका करें।
इब्राहिम अली खान की शक्ल हुबहू अपने पिता से मिलती है और वो कमाल के हैंडसम भी नजर आते हैं। लुक्स को लेकर वो छाए रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











