तैयारी शुरु..बॉलीवुड में दो और स्टार किड की होगी एंट्री..पापा ने कर दिया कंफर्म
Recommended Video

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान काफी सुर्खियों में रहते हैं और खुद सैफ भी कई बार बोल चुके हैं कि इब्राहिम को एक्टिंग में दिलचस्पी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि "इब्राहिम को विज्ञापन के ऑफर आते हैं और वो विज्ञापन करना भी चाहता है।"
इब्राहिम और अक्षय कुमार के बेटे आरव काफी अच्छे दोस्त हैं।सैफ अली खान ने उनके बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि "इब्राहिम अली खान, आरव और उनकी पूरी यंगस्टर्स की ग्रुप सिक्स पैक एब्स बनाना चाहती है और बॉलीवुड स्टार बनना चाहते हैं।मुझे नहीं पता उनमें से कोई एक्टर बनना चाहता है या नहीं।"

सैफ अली खान ने आगे कहा कि "हां मेरी पत्नी भी मुझसे कुछ सालों पहले तक कहती थी कि मैं बॉलीवुड स्टार बनना चाहता हूं ना कि एक्टर।" पहले भी एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि "इब्राहिम को लगता है कि वो पहले से एक्टर है क्योंकि वो टशन में काम कर चुका है।"
आपको बता दें कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत के साथ बद्रीनाथ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी तो वहीं सैफ अली खान की कालाकांदी भी 12 जनवरी को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











