इब्नेबतूता का जूता फंस गया जी विवाद में....

दिवंगत कवि के परिवार वालों का कहना है कि सर्वेशवर जी की कविता से प्रेरित इस गीत लिए उन्हें कोई श्रेय भी नहीं दिया गया। इश्किया का यह गीत खूब लोकप्रिय हुआ है। और परिवार वालों का मानना है कि गुलजार इसके लिए वाह-वही लूट रहे हैं। अगर उन्होंने यह पंक्तिया ली भी थीं तो कम से कम दिवंगत कवि को सम्मान तो देना ही चाहिए था। सर्वेशवर दयाल सक्सेना की पुत्री का कहना है कि गुलजार ने इब्नेबतूता को जूता ही क्यों पहनाया, शेरवानी या कुछ और क्यों नहीं..। जबकि गुलजार मानते हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह गाना घुम्मकड़ी करते या सफऱ करते हुए फिल्माया जाना था और उन्हें यही शब्द इसके लिए सबसे बेहतर जंचा। उनका ये भी मानना है कि दोनों गीतों की पंक्तियों में इब्नेबतूता के नाम के अलावा कोई समानता नहीं है और किसी के नाम के ऊपर कोई कॉपीराइट नहीं होता। इब्नेबतूता मोरक्को को एक घुम्मकड़ थे।
इससे पहले इस साल की सुपरहिट फिल्म 'थ्री इडियट्स' और साल 2009 की शुरूआत में आई फिल्म 'दिल्ली 6' को लेकर भी कॉपीराइट विवाद हुआ था। 'थ्री इडियट्स' फिल्म के लिए लेखक चेतन भगत ने फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हिरानी पर आरोप लगाया था कि फिल्म थ्री इडियट्स उनकी लोकप्रिय किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' से प्रेरित होकर बनाई है लेकिन कहीं भी उन्हें इसका श्रेय नहीं दिया हालांकि बाद में चेतन भगत को अनुबंध के मुताबिक भुगतान कर मामला सुलझा लिया गया था। इसी तरह 'दिल्ली 6' के गीत 'गेंदा फूल' पर छत्तीसगढ़ के लोक गायकों ने कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इस फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया था।


Click it and Unblock the Notifications