IAS ने सिर्फ इतने से रुपयों में IPS ऑफिसर से रचाई शादी, इतने में नहीं आती दुल्हन की चूड़ी तक

IAS Yuvraj Marmat IPS P. Mounika wedding

IAS IPS 2K Wedding: आईएएस युवराज मरमट और आईपीएस पी मोनिका की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की शादी के चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। हाई प्रोफाइल लोग अपनी शादी में लाखों-करोड़ों खर्च कर देते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी युवराज मरमट और आईपीएस पी मोनिका ने सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट में शादी की है। माला, मिठाई और कोर्ट फीस में दोनों ने 2000 रुपए खर्च किए हैं। इसके बाद हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं।

दरअसल, युवराज मरमट रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। कोर्ट में उन्होंने तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी मोनिका से शादी रचाई है। कोर्ट रूम में मौजूद लोग सादगीपूर्ण शादी को देखकर हैरान थे। दोनों ने कोर्ट रूम में ही एक-दूसरे को मालाएं पहनाई हैं। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई है। जयमाला के बाद दोनों ने लोगों को मिठाई बांटी है।

आईएएस अफसर युवराज मरमट और आईपीएस पी मोनिका की शादी में मात्र दो हजार रुपए खर्च हुए हैं। इस शादी में न तो कोई बैंड बाजा था और न बाराती थे। कोर्ट मैरिज के दौरान मिठाई और माला का खर्च हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।

दरअसल, आईएएस युवराज मरमट और आईपीएस पी मोनिका 2021 बैच के अफसर हैं। युवराज मरमट को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है जबकि पी मोनिका तेलंगाना कैडर की हैं। यूपीएससी में आईएएस युवराज मरमट को 458 और पी मोनिका को 637 रैंक आया था।

वहीं, आईपीएस अफसर पी मोनिका आईएएस अफसर युवराज मरमट की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवार चढ़ा। आईएएस अफसर युवराज मरमट मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर सिटी के रहने वाले हैं। बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। आईएएस बनने से पहले इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में उनका चयन हुआ था।

इसके साथ ही आईपीएस अफसर पी मोनिका फैशन आइकॉन हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही स्टाइलिश भी हैं। आईपीएस पी मोनिका ने पैथोलॉजी में स्नातक किया है। फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं। शादी के बाद दोनों कैमरे के सामने नहीं आए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ias yuvraj marmat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X