Viral Video:लंबा घूंघट लेकर आई महिला और इंग्लिश मे देने लगी गिटर-पिटर भाषण, हैरान IAS टीना ने दिया ऐसा रिएक्शन

IAS Tina Dabi Viral Video: देश की सबसे लोकप्रिय IAS ऑफिसर टीना डाबी की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी ही है। टीना डाबी की सक्सेस स्टोरी के साथ साथ उनके अफेयर, शादी, खूबसूरती और पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। इसके साथ ही इस अधिकारी हसीना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहते हैं।
टीना डाबी इन दिनों मां बनने के बाद मैटरनिटी लीव के बाद वर्कफ्रंट पर वापसी कर चुकी हैं। ऐसे में इस बार उन्हें बाड़मेर जिले की कमान सौंपी गई है। आईएएस टीना डाबी अब भले ही पहले की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
उनके आस-पास मौजूद लोग उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आईएएस टीना डाबी किसी इवेंट में शरीक हुई थीं। वहां बाड़मेर में स्थित जालीपा गांव की सरपंच ने अंग्रेजी में गजब भाषण दिया। इसे सुनकर आईएएस टीना डाबी काफी खुश हुईं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
आईएएस टीना डाबी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इसमें आईएएस टीना डाबी एक महिला सरपंच को अंग्रेजी में भाषण देते हुए देखकर हैरान नजर आ रही हैं। बाड़मेर के जालीपा की महिला सरपंच का नाम सोनू कंवर बताया जा रहा है। उन्होंने राजपूती पोशाक पहनी हुई है और घूंघट भी ओढ़ा हुआ है। महिला सरपंच सोनू कंवर एक सभा को संबोधित करने के लिए मंच के पास पहुंचीं और अंग्रेजी भाषा में फ्लुएंट भाषण देने लगीं।
मंच पर पहुंचने के बाद जालीपा की महिला सरपंचम सोनू कंवर ने जैसे ही अंग्रेजी में बोलना शुरू किया, उनकी भाषा पर पकड़ और प्रवाह को देखकर आईएएस टीना डाबी समेत हर कोई हैरान रह गया। महिला ने अपना भाषण शुरू करते समय आईएएस टीना डाबी का वेलकम भी अंग्रेजी में किया। उन्होंने कहा- मुझे इस दिन का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। सबसे पहले, मैं हमारी कलेक्टर टीना मैडम का स्वागत करती हूं। इतना सुनते ही आईएएस टीना डाबी मुस्कुराने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications