29 की उम्र में मां बनी आईएएस टीना डाबी, अतहर से तलाक के बाद जानिए बेटा या बेटी किसे दिया जन्म

Tina Dabi Baby Boy: राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी मां बन गई हैं। जयपुर के एक अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बीते साल 2022 में 2013 बैच के आईएएल प्रदीप गवांडे से शादी की थी। जैसलमेर की जिलाधिकारी टीना 5 जुलाई 2023 से ही मैटरनिटी लीव पर चली गईं थी। अब उनके शुक्रवार (15 सितंबर 2023) को मां बनने की पुष्टि हुई है।
टीना डाबी के प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही फैंस उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ ह दिनों पहले टीना डाबी की छोटी बहन आईएएस रिया डाबी ने बेबी शावर की शानदार तस्वीरें शेयर की थी। अभ सभी को टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के बेटे के नाम जानने और पहली तस्वीर देखने के लिए एक्साइटमेंट हो रही है।
अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से टीना डाबी ने राजस्थान सरकार से उनको जयपुर में नॉन फील्ड पोस्टिंग देने का आग्रह किया था। अप्रैल 2022 में दोनों अधिकारियों ने शादी की थी।
जयपुर के 22 गोदाम स्थित पांच सितारा होटल में उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया था। जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थी। 41 साल के प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई राजश्री साहु कॉलेज से पूरी की और बाद में वह आईएएस अधिकारी बने। टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग भी राजस्थान में ही हुई है।
बता दें कि रिजल्ट आते ही टीना डाबी देश भर में मशहूर हो गई थी। जरा सी उम्र में यूपीएससी टॉप करने वाली टीना के बोलने के बेबाक अंदाज और स्माइल और खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसके साथ ही ट्रेनिंग के दिनों में टीना और सेकेंड रैंक होल्डर कश्मीर के अतहर आमिर खान का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने जल्द दी शादी रचा ली थी।
पॉपुलर आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में 'यूपीएससी 2016' में सफलता हासिल कर सभी को हैरान कर दिया था। उस वक्त टीना सिर्फ 22 साल की थीं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 20 मार्च 2018 को अपने बैच के दूसरे टॉपर और साथी आईएएस अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। हालांकि, जल्द ही उनके बीच चीजें खराब होने लगीं और 2020 में वे अलग हो गए।
टीना ने प्यार को एक और मौका दिया और 21 अप्रैल 2022 को उन्होंने 13 साल की सर्विस वाले आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। तब से, दोनों एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। अब, कपल जल्द ही अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहा है।
20 अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने अपने सपनों के राजकुमार प्रदीप गवांडे से बौद्ध विवाह किया था। सिंपल विवाह समारोह में टीना को व्हाइट कलर की साड़ी और मिनिमल ज्वेलरी पहने हुए देखा गया था। तब की नई दुल्हन ने गजरे से सजा हुआ जूड़ा बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, प्रदीप ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।


Click it and Unblock the Notifications











