IAS टीना डाबी के एक्स पति IAS आमिर की पत्नी के हुस्न ने किया लोगों को दीवाना, तस्वीरें देखकर लोग हुए बेकाबू!

Aamir Athar Wife Mehreen Qazi Photos: जब टीना डाबी और अतहर आमिर की प्रेम कहानी सबसे सामने आई तो लोग काफी हैरान रह गए थे। दोनों साथ में IAS की कोचिंग लेते थे और रैंक भी उन्होंने पहली और दूसरी पाई थी। इसी पढ़ाई के दौरान उनके प्यार की डोर भी जुड़ गई और दोनों ने समाज के बंधनों के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
टीना डाबी और आमिर अतहर का ये रिश्ता ज्यादा दिन ना टिक सका। आपसी मतभेदों के कारण दोनों ने अपनी राहें हमेशा के लिए अलग करने का फैसला कर लिया। तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ गए। टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे के साथ अपना घर बसा लिया और पिछले साल अतहर आमिर ने भी डॉक्टर महरीन काजी के साथ निकाह पढ़ लिया।
टीना डाबी ने जब प्रदीप गवांडे को अपना हमसफर चुना तो उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने खुद से 13 साल बड़े शख्स से शादी की थी। इस जोड़ी को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वहीं दूसरी तरफ अतहर आमिर ने अपने लिए जिसे ढूंढ़ा, उसका हुस्न देखकर तो आम जनता भी पागल हो गई।
आमिर अतहर भी अपनी पत्नी के साथ बहुत सारी फोटोज क्लिक करवाते हैं और हर कोई उनकी बीवी के हुस्न की तारीफ करता ही नजर आता है। हाल ही में डॉ मेहरीन काजी ने आईएएस अतहर आमिर खान के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ एक और फोटो शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें आईएएस अतहर आमिर खान के साथ समय का आनंद लेते देखा जा सकता है।
इन फोटोज में महरीन काजी का हुस्न देखने लायक है और आमिर के साथ उनकी जोड़ी काफी ज्यादा अच्छी लगती है। अतहर आमिर और महरीन के फोटोज और वीडियोज आए दिन वायरल होते ही रहते हैं। आपको बता दें, अतहर आमिर ने टीना डाबी से तलाक के बाद एक अक्टूबर 2022 में महरीन काजी से शादी की थी और अब दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं। वहीं दूसरी टीना डाबी हाल ही में मां बनी हैं और वो भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications