प्रेग्नेंट टीना डाबी की गोदभराई, इतने बड़े बेबी बंप में पल पल ख्याल रखते दिखे 43 साल के IAS पति प्रदीप गवांडे

Tina Dabi, Pradeep Gawande

Tina Dabi Baby Bump: देश की सबसे मशहूर और खूबसूरत IAS अधिकारियों में शुमार टीना डाबी इस दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपने बेबीमून को खूब इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में टीना डाबी और उनके IAS अधिकारी पति प्रदीप गवांडे के परिवार ने इश कपल के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया। इस बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

8 सितंबर 2023 को टीना डाबी की बहन और आईएएस अधिकारी रिया डाबी ने टीना डाबी की गोद भराई समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे सितारों और बादलों से सजा केक काटते नजर आ रहे हैं। होने वाले माता-पिता को रिया और उनके बॉयफ्रेंड आईपीएस मनीष कुमार के साथ पोज़ देते हुए भी देखा गया।

इसके अलावा, होने वाली मां प्रिंटेड सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। तस्वीरें शेयर करते हुए रिया ने लिखा, "प्यार, रोशनी और हंसी। टीना की गोद भराई।"

रिया ने बहन टीना की गोद भराई समारोह की कुछ और अंदर की तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में गुब्बारों और बैकग्राउंड के साथ इवेंट वेन्यू की सुंदर सजावट दिखाई गई है। इसके अलावा, स्वादिष्ट केक के साथ एक बड़ा टेडी बियर भी देखा गया। टीना और प्रदीप भी इस दौरान बेहद खुश दिखाई दिए।

बता दें कि रिजल्ट आते ही टीना डाबी देश भर में मशहूर हो गई थी। जरा सी उम्र में यूपीएससी टॉप करने वाली टीना के बोलने के बेबाक अंदाज और स्माइल और खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसके साथ ही ट्रेनिंग के दिनों में टीना और सेकेंड रैंक होल्डर कश्मीर के अतहर आमिर खान का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने जल्द दी शादी रचा ली थी।

पॉपुलर आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में 'यूपीएससी 2016' में सफलता हासिल कर सभी को हैरान कर दिया था। उस वक्त टीना सिर्फ 22 साल की थीं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 20 मार्च 2018 को अपने बैच के दूसरे टॉपर और साथी आईएएस अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। हालांकि, जल्द ही उनके बीच चीजें खराब होने लगीं और 2020 में वे अलग हो गए।

टीना ने प्यार को एक और मौका दिया और 21 अप्रैल 2022 को उन्होंने 13 साल की सर्विस वाले आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। तब से, दोनों एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। अब, कपल जल्द ही अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहा है।

20 अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने अपने सपनों के राजकुमार प्रदीप गवांडे से बौद्ध विवाह किया था। सिंपल विवाह समारोह में टीना को व्हाइट कलर की साड़ी और मिनिमल ज्वेलरी पहने हुए देखा गया था। तब की नई दुल्हन ने गजरे से सजा हुआ जूड़ा बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, प्रदीप ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।

More from Filmibeat

Read more about: tina dabi pradeep gawande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X