IAS ऑफिसर ने शेयर की विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट, मैथ्स और साइंस के नंबर देख लोगों ने उड़ा दी खिल्ली

Virat Kohli 10th Class Marksheet Viral: क्रिकेटर विराट कोहली जितना ऑन फील्ड लाइमलाइट में रहते उससे कहीं ज्यादा ये स्टार बल्लेबाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से विराट कोहली ने अपने फैंस के बीच छा गए हैं। विराट हर मामले में अव्वल रहने की पूरी कोशिश करते हैं। वर्सेटाइल खिलाड़ी होने के साथ साथ विराट कोहली ने एकेडमिक में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि विराट कोहली की मार्कशीट साबित कर रही है। विराट कोहली की सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आईएएस अधिकारी जितिन यादव ने विराट कोहली की दसवीं बोर्ड एग्जाम की मार्कशीट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए एक कमाल का कैप्शन दिया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि, इसके पहले विराट कोहली खुद भी अपनी मार्क शीट सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।
आईएएस अधिकारी जितिन यादव ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का मार्क शीट शेयर की है और पोस्ट के कैप्शन पर लिखा है, 'अगर नंबर ही सफलता के लिए जरूरी होते, तो आज पूरा देश इनके पीछे नहीं होता। सफलता के लिए पैशन और डेडीकेशन की जरूरत होती है।' विराट कोहली को दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सामान्य अंक मिले थे। इंग्लिश और सोशल साइंस में भले ही नंबर अस्सी के ऊपर हैं, लेकिन मैथ और साइंस में उन्हें 51 और 55 नंबर ही मिले थे।
हालांकि आज उनकी सफलता मापने के लिए हर पैमाना छोटा साबित हो रहा है। वह अपने करियर की बुलंदी पर हैं और क्रिकेट में रुचि रखने वाला हर बच्चा विराट कोहली बनना चाहता है। कुछ यूजर्स उनके मैथ्य और साइंस के नंबर की खिल्ली भी उड़ा रहे हैं।
9 अगस्त को ट्विटर पर शेयर इस पोस्ट को अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और लोगों ने विराट की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है, 'माक्स बस पेपर पर लिखे नंबर्स होते हैं, मैं सहमत हूं कि असली बात पैशन और डेडीकेशन है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'असली जीवन में नंबर नहीं मेहनत काम आती है और उसमें कोहली कहीं पीछे नहीं हैं।'


Click it and Unblock the Notifications