इंटरनेट पर वायरल हुआ IAS कोचिंग का VIDEO, साक्षात हनुमान जी को क्लास लेता देख फटी रह गईं लोगों की आंखें,

Hanuman ji coaching class

Hanuman Ji IAS Coaching Class video goes viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं। कभी किसी के डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी के गाने का।

बता दें कि जब से कोरोना आया है। तब से स्टूडेंट ने भी ऑनलाइन क्लासेस लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान कई टीचर्स भी अपने अनोखे स्टाइल में पढ़ाने की वजह से पॉपुलर हो गए हैं।

वहीं हाल ही में एक ऑनलाइन क्लॉस के टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह IAS की कोचिंग क्लास का वीडियो है जहां टीचर नहीं बल्कि खुद हनुमान जी ही क्लास लेने आते है। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लाल रंग के वस्त्र पहनकर हाथ में गदा लिए टीचर क्लास लेता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो साक्षात हनुमान जी ही क्लास ले रहे हों, वहीं इस स्वरूप में टीचर को देख बच्चे भी क्लास में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

हर दूसर बच्चे का सपना होता है कि वह IAS बने जिसके लिए बच्चे तमाम क्लासेस लेते हैं और भगवान से लाख मिन्नतें करते हैं कि उनका सलेक्शन हो जाए, लेकिन वहीं आस्था और विश्वास को मार्किटिंग का नया तरीका बनाकर यूट्यूब पर IAS की कोचिंग क्लास चलाई जा रही है। बता दें कि इस यूट्यूब के चैनल का नाम है 'Hanuman Ji IAS Classes'। वीडियो में शख्स कहता नजर आ रहा है कि 'जय सियाराम साथियों...हनुमान जी क्लासेज में आपका स्वागत है।' इसके बाद शख्स नैतिक क्लास लेना शुरू कर देते है।'

बता दें कि इस वीडियो को देखकर कई लोगों की हंसी छूट गई है तो की लोग हैं जो गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहुत फनी है तो वहीं दूसरे ने कहा- मानना पड़ेगा ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए। वहीं वीडियो पर ट्रोलिंग की भी लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- आप जैसे लोगों की वजह से ही लोगों का विश्वास श्रद्धा से उठता जा रहा है। तो वहीं दूसरे ने कहा- यह तो लोगों की आंखों में धूल झोंकने जैसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X