UPSC इंटरव्यू में 23 साल के हैंडसम IAS कैंडिडेट को देख रोमांटिक हुआ पैनल, बोले- प्रपोज करो और...
IAS Akshat Jain Interview: हाल ही में यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। टॉपर्स की सफलता की कहानी के बीच में बार-बार इस परीक्षा की कठिनाइयों को लेकर भी बात होती रहती है। UPSC की वैसे तो लिखित परीक्षा काफी ज्यादा टफ मानी जाती है। लेकिन उतना ही इसका इंटरव्यू भी काफी डिफिकल्ट होता है। जहां पर ऐसे ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिसको सुनकर कैंडिडेट भी हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ साल 2019 बैच के IAS अक्षत जैन के साथ में हुआ। इंटरव्यू में उनसे एक गिलास को प्रपोज करने के लिए कह दिया गया था।

कैंडिडेट की पर्सनालिटी की होती है परख
UPSC की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा के लिए फाइनल राउंड में इंटरव्यू लिया जाता है। इस इंटरव्यू को पर्सनैलिटी टेस्ट भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि इसमें कैंडिडेट्स को हर तरीके से परखा जाता है। यहां पर सिर्फ किताबिक ज्ञान नहीं बल्कि आत्मविश्वास से लेकर बोलने की शैली, शब्दों का चयन और सेंस ऑफ़ ह्यूमर भी देखा जाता है।
IAS से पानी का गिलास करवाया प्रपोज
लेकिन मॉक इंटरव्यू में UPSC में रैंक 2 हासिल करने वाले अक्षत जैन से जब सवाल किया गया कि क्या आप सिंगल हैं? तो उसने आना में जवाब दिया था और फिर उनसे सवाल किया गया कि आपके सामने टेबल पर एक गिलास रखा हुआ है। जिसमें पानी भरा हुआ है। फरवरी का महीना है और ठीक सामने आपके गिलास रखा है और इसको आप प्रपोज करो।
IAS का जवाब सुनकर बोर्ड मेंबर्स हुए खुश
इस दौरान अक्षत जैन ने बिना किसी देरी के कहा कि "यह फरवरी वैलेंटाइन का महीना है। इस गिलास में रखे हुए पानी का दिल बहुत ही ज्यादा क्लियर है। मुझे पता है कि जिसकी मैं तलाश कर रहा हूं यह पानी का गिलास ही है। इसीलिए इस गिलास या पानी जो भी कह सकते हैं उसे अपने दिल की बात कहना चाहता हूं कि क्या आप मेरे हमसफर बनोगे। मैं अपनी पूरी जिंदगी आपको प्यार करूंगा।" इस जवाब को सुनने के बाद में बोर्ड मेंबर्स भी काफी खुश हो गए थे।
कौन हैं IAS अक्षत जैन?
IAS अक्षत जैन की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। साल 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने रैंक 2 हासिल की थी। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उनकी शुरुआती पढ़ाई जयपुर से पूरी हुई और उसके बाद में उन्होंने IIT गुवाहाटी से बीटेक किया। अक्षत जैन के माता-पिता भी दोनों ही सिविल सेवा में ही है।


Click it and Unblock the Notifications