बेस्ट है इमरान खान : पुनीत मल्होत्रा

मल्होत्रा ने कहा, 'जब मैं फिल्म लिख रहा था तो मैंने इमरान को अपने दिमाग में रखकर 'जे' का किरदार लिखा। मुझे पता था कि इस किरदार को वही बखूबी निभा पाएंगे न कि कोई और, इसलिए इसमें भ्रम की कोई स्थिति नहीं थी।' अट्ठाईस वर्षीय मल्होत्रा ने कहा, 'जब मैंने उन्हें फिल्म में अभिनय करते देखा तो मुझे एहसास हुआ कि मैं सही था क्योंकि वह फिल्म में बहुत बेहतरीन लगे हैं।'
'आई हेट लव स्टोरीज' का निर्माण करन जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत हुआ है। इसमें इमरान की सह-कलाकार सोनम कपूर हैं। फिल्म दो जुलाई को बड़े पर्दे पर उतरेगी। फिल्म की कहानी जे और सिमरन के इर्द-गिर्द घूमती है। प्यार को लेकर इन दोनों के विचार एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। जे का प्यार में विश्वास नहीं होता जबकि सिमरन इसमें भरोसा करती है।
आई हेट लव स्टोरीज इमरान खान निर्देशक पुनीत मल्होत्रा फिल्म बॉलीवुड सोनम कपूर bollywood director film i hate luv storys imran khan punit malhotra sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications