STARDOM: वो हां नहीं करता तो मैं ये फिल्म कभी नहीं बनाता...हिट होती या फ्लॉप!
इम्तियाज़ अली की फिल्म तमाशा को दो साल पूरे कर हो गए हैं और फिल्म को लेकर, इम्तियाज़ ने रणबीर, दीपिका और तमाशा से जुड़ी काफी बातें शेयर की। इम्तियाज़ ने बताया कि ये किरदार लिखते वक्त ही रणबीर उनके दिमाग में था। ऐसा ही दीपिका के लिए था।
अगर रणबीर इस फिल्म के लिए हां नहीं करते तो इम्तियाज़ का मानना है कि शायद तमाशा कभी नहीं बनाते। वहीं उनसे पूछा गया कि फिल्म में उनका फेवरिट सीन क्या है।

इम्तियाज़ के पास दो जवाब थे - पहला, जब रणबीर कपूर अपने पिता को कहानी सुनाता है और दूसरा जब वो कहानी सुनाने वाले के पास (पियूष मिश्रा) के पास अपनी कहानी का अंत पूछने पहुंचता है और वो उसे झिड़क देता है कि अपनी कहानी मुझसे क्या पूछता है।
आपका फेवरिट तमाशा सीन कौन सा है, हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा। बहरहाल, तमाशा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी और बहुत से लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई।
हम आपको याद दिला देते हैं कि फिल्म की रिलीज़ के बाद ही हमने किस तरह के 10 लोगों को तमाशा से दूर रहने की सलाह दी थी क्योंकि वो फिल्म समझ ही नहीं पाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications












