बेरोजगार अमीषा ने बिग बॉस को बकवास बताया

'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अमीषा पटेल का करियर उस हिसाब से नहीं संवरा जिस तरह से संवरना चाहिए था। लेकिन इस बात को मानने के बजाय अमीषा पटेल अपनी शेखी में दूसरे लोगों पर दोषारोपण करती है। आज भी जबरदस्त फ्लॉप होने के बाद भी अमीषा जबरदस्ती अपने आप को मसरूफ साबित करने में जुटी हुई हैं।

हाल ही में निर्माता बनी अमीषा पटेल की पिछली रिलीज फिल्म शार्टकट रोमियो ने भी बॉक्सऑफिस पर दम तोड़ दिया है। आलम यह है कि अमीषा के पास काम न के बराबर है। बावजूद इसके वह अपने आप को काफी बिजी वोमेन बताती हैं।

कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 7 में उनके आने के कयास लगाये जा रहे हैं लेकिन इस बारे में जब अमीषा से पूछा गया तो उन्होंने जो उत्तर दिया वह हैरतअंगेज तो था ही , उनकी मगरूरियत साबित करने के लिए भी काफी था। अमीषा ने कहा कि जिनके पास काम नहीं होता और खाली समय होता है वही बिग बॉस जैसे बकवास रियलिटी शो में जाते हैं और उनके पास फालतू समय नहीं है किसी रियलिटी शो के लिए।

Must See: अमीषा पटेल की 50 सेक्सी तस्वीरें..

वो अभी अपनी फिल्म के निर्माण में काफी व्यस्त हैं और जब भी अगर वह खाली हुईं तो भी किसी रियलिटी शोज का हिस्सा नहीं बनेंगी क्योंकि उन्हें प्राईवेसी पसंद है, अपनी निजी जिंदगी की बातें पब्लिक में करना उन्हें पसंद नहीं है। मालूम हो कि यह वही अमीषा पटेल हैं जिन्होंने संजय दत्त के जुड़वा बच्चों की तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देने पर संजू बाबा ने जब उनकी क्लास ली थी तो अमीषा ने कहा कि सेलिब्रेटी पब्लिक फिगर होता है और उसके बारे में हर एक बात जानने का हक जनता को होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X