मैं 3 इडियट्स में काम नहीं करता मगर..
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का कहना है 'मैं 3 इडियट्स में काम नहीं करता मगर फिल्म का विषय शिक्षा पर आधारित होने के कारण ही मैंने ये रोल स्वीकार किया।''
थ्री इडियट्स में अपने रोल से करोडों युवाओं का दिल जीतने वाले अभिनेता से जब इसकी वजह पूछी गई तो आमिर बोले कि फिल्म में जिस उम्र का उनका किरदार दिखाया गया था वो उस उम्र के नहीं लगते। आमिर का कहना था कि वो 45 उम्र में 18 के नहीं लग सकते।
फिल्म में आमिर का किरदार 18 साल के एक युवा इंजिनियरिंग स्टूडेंट का था जो हमारी थकी और पुरानी शिक्षा प्रणाली के खिलाफ आवाज उठाता है। आमिर का कहना है कि 'तारे ज़मीन पर' बनाने के दौरान मैंने शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सोचा और मैं इस विषय पर आधारित फिल्म करना चाहता था।
इसलिए मैंन थ्री इडियट्स में 18 साल के रैंचो का किरदार किया। आमिर महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ यूनिसेफ के साथ भी जुड़े हैं। आमिर खान की आने वाली फिल्म डेली बेली और धूम 3 हैं।


Click it and Unblock the Notifications











