''मैं वरूण धवन या रणवीर सिंह से मुकाबला करने की सोच भी नहीं सकता''
वॉर की बंपर कमाई के साथ टाइगर श्राफ बेहद उत्साहित हैं। टाइगर और ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म ने अब तक 245 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। कुछ ही दिनों में टाइगर 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएंगे। बागी 2 के बाद यह बड़ी सफलता जाहिर तौर से टाइगर के लिए काफी मायने रखती है। कोई शक नहीं कि टाइगर बॉलीवुड एक्शन फिल्मों को एक अलग स्तर पर लेकर गए हैं।
एक्शन फिल्मों से ही जुड़े रहने की बात पर टाइगर ने कहा कि जिस तरह की फिल्में मैं कर रहा हूं, वहां मुझसे किसी की तुलना नहीं हो सकती। जैसे मैं कभी वरूण धवन या रणवीर सिंह से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं कर सकता। क्योंकि मैं कभी उनकी तरह कॉमेडी नहीं कर सकता। लिहाजा, मुझे लगता है कि मैं अपनी जगह सही हूं और ऐसी फिल्में चुन रहा हूं, जहां अपनी काबिलियत दिखा सकूं।


Click it and Unblock the Notifications