नायक नहीं अब खलनायक बनना चाहते हैं रणबीर
वैंकुअर। अपने अब तक के करियर में रॉक स्टार, बर्फी और वेक अप सिड जैसी फिल्मों में काम करने वाले रणबीर कपूर अब विलेन की भूमिका निभाना चाहते हैं। बैंकुअर में आयोजित एक फिल्म समारोह में रणबीर ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मैं अब ऐसी भूमिकाएं करना चाहता हूं जो कि हीरो के विपरीत हों। इसके लिए मैं काफी समय से कोशिशें भी कर रहा हूं।
आज फिल्मों में नायक की भूमिका पहले की तरह एक जैसी नहीं होती है। अब हर फिल्म में एक अलग तरह की चुनौती होती है। मैं देखता हूं कि 'लगान' और 'दिल चाहता है' फिल्मों ने एक अलग ट्रेंड विकसित किया है। अब पात्रों की भूमिकाओं में विभिन्नता होती है। रणबीर ने बचना ऐ हसीनों, वेक अप सिड, सांवरिया में एक दूसरे से भिन्न किरदार निभाये हैं।
फिल्मों के रीमेक बनाने के बारे में रणबीर का कहना है कि मैं इसका समर्थन नहीं करता। मैंने अब तक किसी भी फिल्म की रीमेक में काम नहीं किया है। रणबीर की आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलीन हैं। यह 31 मई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications