बांग्ला फिल्मों के मोह में बिपाशा

बिपाशा का कहना है कि वह यह सब अपनी छवि बदलने के लिए नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि वह आगे और भी बांग्ला फिल्मों में काम करने की इच्छुक हैं।
एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "मैं मनोरंजक, ग्लेमरस, एक्शन और हंसी मजाक से भरपूर यथार्थवादी फिल्में करना चाहती हूं।
ऐसा नहीं है कि मैं अपनी छवि बदलने की कोशिश में गैर-व्यावसायिक फिल्मों में काम कर रही हूं। मैं महसूस करती हूं कि हिंदी फिल्म उद्योग में जहां आपको एक विशेष दृष्टि से देखा जाता है, लोग आपकी किसी खास चीज को आपकी विशिष्टता समझ लेते हैं और आप कुछ हद तक खास तरह के किरदारों में बंध जाते हैं"।
बिपाशा, राहुल ढोलकिया की फिल्म 'लम्हा" में एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं, आर्टहाउस की फिल्म 'पंख" में वे सहअभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी और जल्दी ही प्रदर्शित होने जा रही बांग्ला फिल्म में वे एक साड़ी पहनने वाली परंपरागत बंगाली महिला का अभिनय का रही हैं।
बिग पिक्चर्स की फिल्म 'शोब चरित्रो कॉल्पोनिक" ऋतुपर्णो घोष द्वारा लिखित व निर्देशित है। फिल्म में प्रसन्नजित, जिशु सेनगुप्ता, पाउली दाम और सोहाग सेन भी नजर आएंगे।
यद्यपि 30 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा की यह पहली बांग्ला फिल्म है,तब भी उन्होंने बिना बहुत सहजता से अपना किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications











