बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही धमाल..लेकिन 'ट्रेवल शो' करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस
तबू जिस भी फिल्म में आती हैं अपनी छाप छोड़ जाती हैं। वो बहुत सोच समझकर फिल्में करती हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में अच्छी कमाई कर जाती है। फिलहाल तबू की गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 150 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
लेकिन इतनी अच्छी-अच्छी फिल्में देने के बाद भी तबू असल में फिल्मों से हटकर कुछ करना चाहती हैं।दरअसल टीवी में काम करने के सवाल पर तबू ने कहा कि "मैं टीवी में ट्रेवल शो करना चाहूंगी जो मुझे क्रेजी दुनिया से ले जाए।मैं पहले भी एयरहोस्टेस बनना चाहती थी क्योंकि मैं पूरी दुनिया देखना चाहती थी।"

उन्होंने ये भी कहा कि "फिलहाल मैं टीवी पर ट्रेवल शो करना चाहूंगी। मैं साउथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कई जगहों पर अभी तक नहीं गई हूं। जहां मैं जाना चाहती हूं और घूमना चाहती हूं। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे कुछ रियेलिटी शो के ऑफर आए थे लेकिन कुछ भी बहुत दिलचस्प नहीं था।"


Click it and Unblock the Notifications