कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं: नील

By Neha Nautiyal

नील नितिन मुकेश ने अभी तक ज्यादातर गंभीर किस्म की भूमिकाओं में नजर आए हैं। मगर अब वो कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहते हैं। अपनी आगे की फिल्मों में वह अपनी इस खूबी को और भी बढ़ाना चाहते हैं।

नील का कहना है, 'अब मैं कॉमेडी फिल्म करना चाहूंगा। उनका कहना है मैं लोगों को हंसाने के लिए अपने सिर को इधर-उधर नहीं पटक सकता। मैं 'हेरा फेरी' जैसी सिचुएश्नल कॉमेडी फिल्म में करना चाहता हूं।' नील ने इससे पहले 'जॉनी गद्दार', 'आ देखें जरा', 'जेल', 'न्यूयार्क' और 'लफंगे परिंदे' जैसी फिल्मों में गम्भीर भूमिकाओं मे दिखे हैं।

उनका कहना है, 'मैं पर्दे के पीछे एक मसखरा हूं और अपनी हरकतों से लोगों को हंसाता रहता हूं। मेरी मजाक करने की आदत है। मैं लोगों की अच्छी नकल कर लेता हूं। इसकी एक झलक आपने 'जॉनी गद्दार' में देखी होगी।'

नील की हालिया प्रदर्शित हुई फिल्म '7 खून माफ' है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नील ने प्रियंका चोपड़ा के पहले पति का किरदार निभाया है। इस फिल्म में एक शक्की और दम्भी फौजी अफसर की भूमिका में नील को काफी सराहा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X