एक्शन फिल्म करना चाहती हैं ये 'न्यूकमर'.. सलमान खान देंगे साथ!
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने कहा कि उन्हें एक्शन फिल्म करने की चाहत है। बता दें, फिलहाल वे रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म मुबारकां कर रही हैं।
सलमान खान के बैनर तले, निखिल आडवाणी की सुपरफ्लॉप फिल्म 'हीरो' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के लिए बॉलीवुड सफर कुछ खास आसान नहीं चल रही है। पहली फिल्म के बाद अब अथिया इस साल फिल्म 'मुबारका' में नजर आने वाली हैं। अनीस बज्मी की यह फिल्म एक रोमांटिक- कॉमेडी होगी।
[2 जबरदस्त फिल्में.. 300 करोड़ी.. अब सलमान को टक्कर देंगे ऋतिक!]
हाल ही में अथिया शेट्टी को कॉस्मेटिक ब्राण्ड Maybelline काजल के लिए बाइकर लुक अपनाते देखा गया। जहां उनके इस बदले अवतार को काफी सराहा गया है। बहरहाल, इसी बारे में बात करते हुए अथिया ने कहा कि फिल्मों के मामले में भी मैं एक्शन फिल्में करना पसंद करूंगी।

उम्मीद करते हैं कि सलमान खान अथिया की यह बात सुन लें और उनकी इच्छा पूरी करें। आखिर अथिया को बॉलीवुड में लाने का श्रेय भी मेंटर सलमान खान को ही दिया जाता है। और एक्शन फिल्मों की समझ सलमान खान से बेहतर किसे हो सकती है।
बहरहाल, यहां देंखे एक्शन अवतार कौन कौन सी एक्ट्रेस दिखा चुकी हैं दम-


Click it and Unblock the Notifications