..................... I would like to see PM Modi wear a skull cap someday Says Naseeruddin Shah - Hindi Filmibeat

Naseeruddin Shah का अजीबोगरीब बयान, कहा- 'मैं प्रधनामंत्री मोदी को टोपी पहनते हुए देखना चाहता हूं'

Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah On PM Modi: वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी मजबूत राय रखने के लिए जाने जाते हैं और अपनी दिल की बात रखने में वो जरा भी नहीं हिचकिचाते। एक इंटरव्यू में, उन्होंने हाल ही में हुए चुनाव परिणामों पर चर्चा की।

दिग्गज एक्टर ने इस बात पर जोर डाला कि कैसे लोग पीएम नरेंद्र मोदी को ट्रोल करते हैं और उनकी आलोचना करते हैं और मुस्लिम समुदाय को लड़कियों के कपड़ों के बजाय उनकी शिक्षा पर जोर देना चाहिए और साथ ही अपने विचारों में भी बदलाव लाना चाहिए।

73 साल के एक्टर ने कहा कि वह किसी दिन प्रधानमंत्री मोदी को टोपी पहने देखना चाहेंगे। इसे एक इशारा बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे मुसलमानों को यह संदेश जाएगा कि मोदी को उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह मुसलमानों को इस बात के लिए राजी कर पाते हैं तो यह बहुत बड़ी मदद होगी।

नसीरुद्दीन ने अन्य दूसरे अहम मुद्दों पर बात करने के बजाय उन मुद्दों पर भी जोर दिया, जिन पर मुस्लिम समुदाय भाईचारा रखता है। उन्होंने कहा कि मदरसे, हिजाब या सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई के बजाय एजुकेशनल, ज्ञान बढ़ाने वाली और आज के मॉडर्न विचारों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

नसीरुद्दीन शाह एक भारतीय एक्टर हैं। वे पैरलल सिनेमा में फेमस हैं और कई इंटरनेशनल फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें अपने करियर के दौरान कई अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर के लिए वोल्पी कप शामिल हैं। वे अगली बार फिल्म 'टाइम मशीन' में दिखाई देंगे।

Read more about: naseeruddin shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X