''मैं शादी कर परिवार बढ़ाना चाहता हूं''

बेफिक्रे एक्टर रणवीर सिंह ने कहा है कि वो शादी करना चाहते हैं और

By Shivani Verma

रणवीर सिंह की फिल्म बेफिक्रे को रिलीज़ होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। कल यानी 9 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म के लिए वाणी कपूर और रणवीर सिंह के फैन काफी एक्साइटेड हैं। बहरहाल यहां हम बात करने जा रहे हैं रणवीर सिंह के बारे में।

i-would-like-to-get-married-and-start-family-says-ranveer-singh

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में शादी और करियर के बारे में बातें की हैं। शादी के बारे रणवीर सिंह ने कहा कि शादी को लेकर मेरा विचार पहले से बिल्कुल बदल गया है।

पहले मैं सोचता था कि कभी शादी नहीं करूंगा और बस अपने करियर पर ध्यान दूंगा। लेकिन अब मैं अपने करियर पर फोकस तो करूंगा ही, साथ ही शादी करके अपना परिवार भी आगे बढ़ाना चाहता हूं। वैसे तो सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

[अब रणवीर सिंह का बनेगा स्टेच्यु..वो भी पेरिस में!]

वहीं पिछले दिनों जब रणवीर सिंह कॉफी विद करण में आए थे तो दीपिका से शादी करने की भी इच्छा उन्होंने जताई थी। अब रणवीर के इस बयान से ऐसा लग रहा है कि रणवीर दीपिका के साथ अपने रिलेशन को नया नाम देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X