लो बजट फिल्में बनाना चाहते हैं सलमान खान

सलमान खान का अपने भाईयों अरबाज और सोहेल की तरह निर्माण क्षेत्र में जाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है लेकिन वह कहते हैं कि यदि वह इस क्षेत्र में जाते हैं तो छोटी और मनोरंजक फिल्मों में पैसा लगाना पसंद करेंगे।
देखें : 'दबंग' की तस्वीरें
सलमान राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुड़गांव के किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में 'आईआईएफए बज कैफे' के शुभारंभ और अपनी फिल्म 'दबंग' के प्रचार के लिए सोमवार को यहां आए हुए थे। उनके साथ उनकी सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और भाई अरबाज भी थे। 'दबंग' अरबाज के निर्माण में बनी पहली फिल्म है। अभिनव कश्यप ने इसका निर्देशन किया है और 10 सितंबर को इसका प्रदर्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications