मुझे खिलजी का रोल मिलता तो मैं शायद काफी अलग तरीके से कर लेता!
Recommended Video

शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की कोल्ड वार तो काफी समय से चल रही हैं। और अब पद्मावत रिलीज़ होने के बाद शाहिद कपूर भी फिल्म के बारे में खुलकर बोल रहे हैं। ये भी हम आपको बता चुके हैं। अब शाहिद कपूर ने सीधा काम की बात की।
एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने माना कि वो खिलजी का रोल करना चाहते थे। कौन नहीं करना चाहेगा, वो भी संजय लीला भंसाली की फिल्म में। लेकिन शाहिद ने साफ किया कि अगर वो खिलजी करते तो बहुत अलग तरीके से करते।

शाहिद ने आगे बताया कि एक बार रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण में कहा था कि वो कमीने मुझसे बेहतर तरीके से कर सकता था। मैं भी खिलजी अलग करता।
हालांकि जब शाहिद से पूछा गया कि किरदार को लेकर उनका अप्रोच क्या होता तो वो चुप्पी साध गए। शाहिद ने साफ किया कि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये भंसाली फिल्म है। उनकी फिल्मों में एक्टर्स बाद में आते हैं। वो फिल्म के हीरो होते हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक कुत्ता और एक बिल्ली लड़ रहे थे। इस वीडियो पर शाहिद ने कमेंट किया - Subtle confidence vs loud overacting.
यानि कि आत्मविश्वास बनाम ओवरएक्टिंग। अब शाहिद का इशारा ज़ाहिर सी बात है उनके और रणवीर के पद्मावती के किरदारों की तरफ था।
बहरहाल, अब इन बातों पर मिट्टी डाल देनी चाहिए। सच्चाई यही है कि फिल्म में शाहिद कपूर को रणवीर सिंह खा गए। ऐसा कई बार हुआ जब विलेन बॉलीवुड में हीरो को खा गया -


Click it and Unblock the Notifications

