..................... I would be lying if I said 100 crore benchmark doesn't matter says Parineeti Chopra - Hindi Filmibeat

"ये कहना झूठ होगा कि मैं 100 करोड़ क्लब मेरे लिए मायने नहीं रखता...."

By Shweta

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में पिछले 6 सालों से हैं। उन्होंने कई अलग तरह की फिल्में की हैं। उन्होंने इन 6 सालों में अच्छा और बुरा दोनों दौर देखा है। हाल में IANS को दिए एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि "दर्शक परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं। अगर आप अच्छे और अलग किरदार निभाएंगे तो लोग आपको देखना पसंद करेंगे। निजी तौर पर मेरे लिए करियर के इस समय में किरदार को दुहराना कहीं से भी फायदेमंद नहीं है। मैं खुद को चुनौती देना चाहती हूं और अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहती हूं।"

परिणीति चोपड़ा हाल में गोलमाल अगेन में नजर आई हैं जो पूरी तरह से कॉमेडी किरदार था। फिल्म 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। जब परिणीति चोपड़ा से पूछा गया कि क्या उनके लिए बेंचमार्क मायने रखता है?

i-would-be-lying-if-i-said-100-crore-benchmark-doesn-t-matter-says-parineeti-chopra

इस पर परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि "एक एक्टर के तौर पर आप अच्छा काम करना चाहते हैं। अगर मैं बोलूंगी कि 100 करोड़ मेरे लिए मायने नहीं रखता तो ये झूठ होगा। ये हर एक्टर के लिए मायने रखता है। इससे पता चलता है कि दर्शक आपको कैसे स्वीकार कर रहे हैं। मैं अभी इस एहसास को इंज्वॉय कर रही हूं।"

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा फिलहाल दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। अर्जुन कपूर और परिणीति ने साथ में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X