'मैं 55-56 की उम्र में भी इतनी मेहनत कर रहा हूं, क्योंकि अगली पीढ़ी में टाइगर, वरुण, रणवीर हैं'- सलमान खान
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज हो चुकी है। कोरोना महामारी के बीच सलमान फैंस के लिए ये फिल्म किसी त्योहार से कम नहीं। फिल्म भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है। जबकि ओवरसीज में कई देशों में फिल्म थियेटरों में रिलीज की गई है। दुनियाभर से सलमान फैंस फिल्म पर प्यार बरसा रहे हैं।
इस मौके पर अभिनेता ने मीडिया से बातचीत की जहां उनसे फैंस और ऑडियंस के तरफ उनकी जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया गया। सलमान खान ने कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का पूरा अहसास है और इसीलिए वह 55-56 की उम्र में भी पूरी मेहनत करते हैं।

सलमान खान ने कहा, 'मेरा परिवार, सीनियर्स, जूनियर्स, बच्चे सभी मुझे फिल्मों में देखते हैं। लिहाजा, मुझे अपने ऑडियंस को देखते हुए अपनी भाषा और कंटेंट रखना होता है, नहीं तो यह सभी पर उल्टा प्रभाव भी डाल सकता है। अगली पीढ़ी को मुझे फॉलो कर रही है.. उन्हें लेकर भी मुझ पर जिम्मेदारी है। ये अच्छी बात है कि मैंने कभी कोई ब्रेक नहीं लिया है और लगातार काम करता रहा हूं।'
3 दशकों के बाद भी उन्हें क्या बात लगातार काम करने के लिए प्रेरणा देती है, इस सवाल पर एक्टर ने कहा, 'मैं इसे एक 24*7 जॉब की तरह करता हूं। मैं सिर्फ काम करना चाहता हूं। भले एक फिल्म फ्लॉप हो जाए, मैं और मेहनत करता हूं। 55-56 की उम्र में भी मैं वो सारे स्टंट कर रहा हूं जो शायद मैंने 15-16 साल में किये होंगे। मैं इतना मेहनत कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि मेरी अगली पीढ़ी टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, रणवीर सिंह और आयुष हैं.. इसीलिए और मेहनत करते रहना है।'


Click it and Unblock the Notifications