..................... I wont add any extra material in my show for TRP : Aamir | मैं टीआरपी की अंधी रेस में शामिल नहीं होउंगाः आमिर खान - Hindi Filmibeat

मैं टीआरपी की अंधी रेस में शामिल नहीं होउंगाः आमिर खान

Aamir Khan
छोटे पर्दे पर जल्द ही अपनी पारी खेलने जा रहे पर्दे के सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि मैं टीआरपी के लिए अपने प्रोग्राम में एक्सट्रा कुछ एड नहीं करूंगा। पूरे कार्यक्रम में वो ही दिखाया जाएगा जो सच है।

हम आपको बता दें की टीआरपी की इस रेस में अभी सबसे आगे हैं अमिताभ बच्चन, सलमान और शाहरूख खान और जल्द ही इस रेस में अपने पहले चैट शो के साथ आमिर भी शामिल हो जाएंगे।

आमिर खान जल्द ही स्टार प्लस के एक शो में होस्ट के रूप में नजर आएंगे जो लोगों की रीयल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के बारे में सुपरस्टार का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि मैंने बहुत देर कर दी छोटे पर्दे पर आने के लिए, बस मैं सहीं समय के इंतजार में था।

टीआरपी के सवाल पर आमिर ने तुरंत कहा कि मैं इस अंधी दौड़ में शामिल नहीं होउंगा वही करूंगा जो सच है। मैं लोगों के सामने हकीकत लाउंगा, और यही मेरी जीत होगी। मैं अचानक ही स्क्रिप्ट में कोई बदलाव भी नहीं लाउंगा जैसा कि अमूमन कई शोज़ में होता आया है।

इनका मानना है कि शो में टीआरपी के लिए मामाने तौर पर प्रोग्राम में बदलाव लाए जाते हैं और यह आमिर को जरा भी पसंद नहीं है। देखते है कि बड़े पर्दे के मिस्टर परफेक्शनिस्ट छोटे पर्दे पर कई दिग्गज खिलाड़ियों को होते हुए क्या कमाल दिखा पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X