अल्लाह...सलमान को ठीक कर दो : शाहरूख खान
भले ही दोनों सितारे एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते हों लेकिन फिर भी दोनों ने कभी भी एक-दूसरे का बुरा नहीं चाहा है जिसका ताजा सबूत है कि शाहरूख ने ऊपर वाले से सलमान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। शाहरूख ने कहा कि या खुदा, तू जल्द से जल्द सलमान के ठीक कर दे।
आपको बता दें कि सलमान पिछले सात सालों ले ट्राइजेमिनल न्यूराग्लिया नाम की बीमारी से ग्रसित हैं, जिसकी वजह से वो लंबे अरसे से पीठ के दर्द से परेशान हैं। उनके जबड़ो,गर्दन समेत पूरे चेहरे में भी काफी दर्द होता है। लेकिन उनके चाहने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सलमान की सर्जरी कल अमेरिका में हो गई है। भारतीय समयानुसार ये ऑप्रेशन कल रात बारह बजे हुआ है।
गौरतलब है कि साल 2008 में अभिनेत्री कटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में सलमान और शाहरुख के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद से दोनों ही सितारे एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं और आमना-सामना होने से भी बचते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












