..................... I wish Kareena and Saif a very happy married life said Shahid Kapoor | सैफ-करीना आजीवन खुश रहें: शाहिद कपूर - Hindi Filmibeat

सैफ-करीना आजीवन खुश रहें: शाहिद कपूर

सैफ-करीना के शादी करने के बाद बॉलीवुड से लेकर आम आदमी दोनों को मुबारकबाद दे रहा है। सभी दोनों के लिए सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं। अजय देवगन और काजोल ने जहां सैफरीना को बधाई दी वहीं करीना के पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर ने भी सैफ-करीना को शादी की मुबारकबाद दी है।

Kareena and Saif
शाहिद ने एक समारोह में दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी, शाहिद ने कहा कि करीना खुश रहे और मु्सकुराती रहें इससे ज्यादा और क्या चाहिए। करीना एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं इसलिए वो ऐसा सोचते हैं कि वो फिल्मों में शादी के बाद भी सक्रिय रहेंगी। हालांकि शाहिद इस बात को टाल गये कि उन्हें करीना-सैफ की शादी का निमंत्रण मिला था या नहीं।

गौरतलब है कि मंगलवार को सैफ-करीना ने रजिस्टर्ड मैरज कर ली है। रजिस्टर्ड मैरज की सारी औपचारिकताएं सैफ के बांद्रा वाले घर पर कल दोपहर में संपन्न हुई। शादी की एक समारोह आज दिल्ली में होगा और उसके बाद एक पार्टी पदौदी पैलेस गुड़गांव में कल होगी। शादी के बाद सैफ-करीना ने अपने घर की बालकनी में आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों का धन्यवाद किया। 18 तारीख से 21 तारीख तक सैफ-करीना पदौदी पैलेस में ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X