अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताउंगाः आमिर खान

बॉलीवुड में फ्लर्ट के नाम से मशहूर हो चुके रणवीर सिंह ने और ज्यादा पानी पीने का रिजॉल्यूशन लिया है।
निर्देशक साजिद खान ने नए साल में रिजॉल्यूशन लिया है कि वो एंटरटेनमेंट के मामले में अपने दर्शकों को कभी निराश नहीं करेंगे, कोशिश करेंगे की उनकी फिल्में दर्शकों को पसंद आए।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इस नये साल में सोचा है कि वो इस साल अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे। इनमें आमिर की अम्मी , किरण ,भाई , बहनें और बच्चे जुनैद , इरा और आजाद शामिल हैं।
अनिल कपूर की लाड़ली बेटी 'सोनम कपूर' का कहना है कि वो इस साल पहले से ज्यागा जिम्मेदार बनना चाहती हैं।
आमिर खान के भांजे इमरान खान कहते हैं कि वो न्यू इयर रिजॉल्यूशंस में विश्वास नहीं करते। इमरान का मानना है कि अगर आप कोई काम करना चाहते हैं , तो उसे तुरंत कीजिए। उसके लिए अगले साल का इंतजार क्यों ?


Click it and Unblock the Notifications