''फिल्म की रिलीज डेट बदल दूंगा.. लेकिन पद्मावती के साथ CLASH नहीं करूंगा....''
एक ओर जहां अक्षय कुमार की पैडमैन बिना डरे पद्मावती के सामने रिलीज होने की बात कर रही है। वहीं, सोनू के टीटू की स्वीटी के निर्देशक लव रंजन का कहना है कि वे पद्मावती के साथ क्लैश करने जैसी गलती नहीं करेंगे।
'रेस 3' में सलमान खान मचाएंगे DHOOM.. धमाकेदार एक्शन फिल्म!
बता दें, अफवाह है कि पद्मावती 25 जनवरी या तो 9 फरवरी को रिलीज होगी। ऐसे में रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के डायरेक्टर लव रंजन मुश्किल में फंस गए हैं। उनकी फिल्म 9 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन यदि पद्मावती भी उसी दिन रिलीज होती है.. तो पक्के तौर पर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को नुकसान पहुंचेगा।

लिहाजा, निर्देशक लव रंजन ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर पद्मावती के साथ उनकी क्लैश होगी तो वह अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका लेंगे। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











