हर इंसान की जान की कीमत बराबर है : दबंग सलमान खान
नई दिल्ली। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के बारे में दिए गए विवादास्पद बयान के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि विवादों से बचने के लिए भविष्य में वह अपने सभी साक्षात्कारों को खुद भी रिकार्ड करेंगे।
सलमान ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है, "हर इंसान की जान की कीमत बराबर होती है और विश्व के किसी भी हिस्से में किया गया आतंकवादी हमला घृणित है चाहे वह 9/11 हो या फिर 26/11 हो।" सलमान ने लिखा है, "आगे से मैं अपने साक्षात्कारों को खुद भी रिकॉर्ड किया करूंगा, ताकि यह सब विवाद पैदा न हो।"
गौरतलब है कि सलमान खान ने पाकिस्तानी चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि 26/11 के आतंकी हमले को 'ज्यादा तूल' इसलिए दिया गया था क्योंकि इसमें कुलीन वर्ग को निशाना बनाया गया था।
More from Filmibeat
इंटरव्यू चैनल ट्विटर दबंग पाकिस्तान भाजपा मुंबई आतंकी हमला सलमान खान bjp channel dabangg interview pakistan salman khan twitter


Click it and Unblock the Notifications











