..................... I will not work with people who tortured me on sets says Sonam Kapoor - Hindi Filmibeat

"मैं उन लोगों के साथ नहीं काम करूंगी जिन्होंने सेट पर मुझे टॉर्चर किया है"

By Shweta

सोनम कपूर को अपनी हालिया रिलीज फिल्म पैडमैन के लिए काफी तारीफ मिली हैं।सोनम कपूर ने इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। सोनम कपूर ने फिल्म का काफी प्रमोशन भी किया था। सोनम कपूर की सबसे बड़ी खासियत है कि वो बेबाक तरीके से अपनी बात रखती हैं।

हाल में एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा कि उन्होंने अपनी एक्टिंग को सुधारने के लिए काफी मेहनत की है। सोनम कपूर ने साथ ही ये भी कहा कि वो अब खुश रहना चाहती हैं और उन लोगों के साथ काम करेंगी जो उन्हें सेट पर कभी टॉर्चर नहीं करेंगे।

i-will-not-work-with-people-who-tortured-me-on-sets-says-sonam-kapoor

उन्होंने कहा कि "शिकायत पूर्ण समीक्षा हमेशा बोनस का काम करती है और मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं। बेस्ट चीज जो एक एक्टर चाह सकता है कि उसे अच्छा रोल मिले और वो सिनेमा का हिस्सा बने जिससे लोग प्रेरित हों। जब फिल्म के नैरेशन से लेकर स्क्रिप्ट और टैलेंटेड एक्टर्स सभी अच्छे होते हैं तो फिल्म में काम करने की एक्साइटमेंट होती है।मैं खुश हूं कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनीं जो काफी अलग है।"

सोनम कपूर ने साथ ही ये भी कहा कि "मेरे लिए ये बहुत बढ़ावा देने वाली बात है कि कुछ फिल्ममेकर्स को लगता है कि मैं उन्हें विजन में फिट बैठ सकती हूं। मैं आभारी रहूंगी कि मुझे अलग-अलग तरह की फिल्में ऑफर हुई हैं। मैं इसे Effortless नहीं कर सकती हूं। कैमरा के साथ एक रिश्ता अपने आप मुझसे नहीं बनता। मैं हर फिल्म के साथ खुद को पॉलिश करना चाहती हूं।"

सोनम कपूर ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया है कि "मेरा असली लक्ष्य एक अच्छा और स्मार्ट इंसान बनना है। जब आप कुछ सही इरादे के साथ करते हो तो चीजें आपके हिसाब से होती है। इसलिए मैंने खुश रहना चाहती हूं और उन लोगों के साथ काम करना चाहती हूं जो अच्छे हैं और मुझे सेट पर टॉर्चर ना करें।"

अगर फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सोनम कपूर अपनी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर नजर आएंगी। फिल्म को प्रोड्यूस सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X