"मैं टाइगर श्रॉफ के लिए लड़ाई करने नहीं जाऊंगा"
हाल में टाइगर श्रॉफ पर राम गोपाल वर्मा ने काफी अभद्र कमेंट किए थे। इस पर जब जैकी श्रॉफ से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया।
राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने ट्वीट के कारण विवादों में रहते हैं। हाल में महिला दिवस पर उन्होंने सनी लियोन को लेकर विवादित ट्वीट करने के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। उसके पहले टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर भी उन्होंने टाइगर श्रॉफ को लेकर काफी आपत्तीजनक ट्वीट किया था।
उन्होंने कहा था कि टाइगर श्रॉफ ब्रुस ली जैसा बनने की कोशिश करते हैं जबकि वो गे के जैसे लगते हैं।इस पर हाल में जब जैकी श्रॉफ से पूछा गया तो वो पहले तो कुछ बोलने से बचते नजर आए क्योंकि जैकी श्रॉफ राम गोपाल वर्मा की सरकार 3 में भी हैं।

बाद में उन्होंने कहा कि रामू को सोच समझकर बोलना चाहिए वो बच्चे नहीं है । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "उन्होंने टाइगर श्रॉफ के बारे में बोला है और मैं गरिमा में रहना चाहता हूं। मैं टाइगर के लिए जाकर लड़ाई नहीं कर सकता।"
टाइगर श्रॉफ से भी इसके बारे में पूछा गया था उन्होंने भी बहुत इज्जत के साथ जवाब दिया था कि "वो सीनियर डायरेक्टर हैं और उनकी अपनी ओपिनियन है। मैं इसपर कुछ नहीं बोल सकता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications