"जिंदगी में अब कभी अक्षय कुमार की मां का रोल नहीं करूंगी", एक्ट्रेस ने कही दो टूक बात!

i-will-never-play-akshay-kumar-mother-ever-again-in-my-life-says-actress-shefali-shah

Shefali Shah: अपने दमदार किरदारों और फिल्मों के साथ कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस शेफाली शाह ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर पर खुलकर बातें की हैं और साफ तौर पर कहा कि वह अब कभी भी स्क्रीन पर अक्षय कुमार की मां का किरदार नहीं निभाएंगी।

एक्ट्रेस ने माना कि इन दिनों उनके लिए चीजें बेहतर हो रही हैं। उन्हें अलग अलग तरह के रोल ऑफर हो रहे हैं, जो उनके अब तक के निभाए किरदारों से अलग हैं। शेफाली शाह फिल्म थ्री ऑफ अस में जयदीप अहलावत के साथ भी नजर आने वाली हैं।

अक्षय कुमार की मां नहीं बनना चाहती

फिल्मों में अब तक अपने निभाए किरदार पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मुझे मां के रोल्स करने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अब मैं कभी अक्षय कुमार की मां का रोल नहीं करना चाहतीं। बता दें, शेफाली शाह ने 2005 में आई फिल्म 'वक्त' में अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट अमिताभ बच्चन थे।

उम्र के हिसाब का रोल करूंगी

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे मां की भूमिका निभाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मैं उम्र के हिसाब से भूमिकाएं निभाना चाहती हूं। मैं 18 और 19 साल के बच्चों की मां हूं। मैंने यह फैसला तब लिया जब मैंने अक्षय कुमार की मां की भूमिका निभाई, जो मुझसे काफी बड़े हैं।"

बता दें कि शेफाली शाह को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस श्रेणी में नामांकन मिला है। यह नॉमिनेशन उन्हें सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' में अपनी भूमिका के लिए मिला है। वहीं, एक्ट्रेस की फिल्म 'थ्री ऑफ अस' 3 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: shefali shah akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X