महेश भट्ट के बाद सलमान की दिवानी हुईं 'मीरा'

गौरतलब है कि यह वो ही मीरा हैं जिन्होंने अप्रैल 2011 में निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मीरा ने कहा था कि उन्होंने मुंबई छोड़ी नहीं बल्कि उनसे छुड़वाई गई थी । जिसके पीछे और कोई नहीं मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट थे, महेश भट्ट नहीं चाहते थे कि मीरा उनके अलावा किसी और के साथ फिल्में करे, जिसके लिए उन्होंने उन पर कई बार हाथ भी उठाया था।
हालांकि बाद में मीरा अपने बायन से पलट गयीं थी और सारा दोष मीडिया पर मढ़ दिया था। उसके बाद जब मीरा के बयान पर महेश भट्ट से प्रतिक्रिया ली गई थी तो वो बहुत झल्लाये हुए थे, उन्होंने गुस्से में बोलते हुए कहा था कि मीरा का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, उसे इलाज की जरूरत है।
गौरतलब है कि महेश भट्ट ने ही मीरा को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे। उन्होंने नजर फिल्म में मीरा को अष्मित पटेल के साथ लांच किया था। इसके अलावा मीरा राजीव बब्बर की कसक फिल्म में भी काम कर चुकी है। मीरा का आरोप है कि भट्ट नहीं चाहते थे कि वह किसी और के साथ काम करे। यहां तक की जब मैंने वापस भारत आने की कोशिश की तो भट्ट ने वीजा प्रक्रिया में भी रूकावटें खड़ी की।
आपको बता दें कि अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले मीरा एक मशहूर पाकिस्तानी मॉडल थीं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग 200 फिल्मे की है, जिनमें उर्दू, पंजाबी और हिंदी भाषाएं शामिल हैं। मीरा ने करीब दस बार पाकिस्तानी सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया है। मीरा पाकिस्तानी फिल्मों में काम करते हुए साल 2007 में लक्स की ओर से दिये जाने वाले मशहूर एवार्ड मोस्ट ब्यूटीफूल फेस का खिताब जीता था। इसके अलावा मीरा का नाम पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर शोएब अख्तर से भी जुड़ा था जिनके साथ मीरा दो साल तक लंबे रिलेशनशिप में थीं।


Click it and Unblock the Notifications











