अजय, काजोल दोबारा साथ दिखेंगे
फिल्म फूल और काँटे से दोस्त बने निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने हाल ही में ऑल द बेस्ट में साथ काम किया है।
रोहित अपनी अगली फिल्म में काजोल और अजय दोनो पति-पत्नी के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म में काजोल और अजय देवगन दोनो साथ काम करेंगे।
उनका कहना है कि मैं इस जोड़ी को दिमाग में रख कर इन के लिए एक पटकथा तलाश रहा हूं। पटकथा मिलते ही मैं दोनों के साथ काम शुरू कर दूंगा।
रोहित ने अजय के साथ बहुत सी फिल्मों में काम किया है। ऑल द बेस्ट में अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











