"मैं टाइगर श्रॉफ के साथ डांस करूंगा तो बेवकूफ लगूंगा..मैं कभी नहीं करूंगा"
ऋतिक रोशन,शाहिद कपूर जैसे शानदार डांसर्स के टक्कर में नए एक्टर्स में अकेले टाइगर श्रॉफ नजर आते हैं। टाइगर श्रॉफ के डांस और एक्शन की हर कोई तारीफ करता है। उनके साथ डांस और स्टेप्स को मैच करना वाकई कोई मामूली बात नहीं है।
हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुन्ना माइकल में जरुर उनके साथ डांस करने की कोशिश की। लेकिन मनोज बाजपेई उनके साथ डांस करने से साफ इंकार कर चुके हैं। जी हां ये तो आपको हमने पहले ही बताया था कि बागी 2 में मनोज बाजपेई का महत्वपूर्ण करिदार होगा।

जब मनोज बाजपेई से पूछा गया कि क्या वो फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ डांस करते नजर आएंगे तो मनोज बाजपेई ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि "मैं फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ डांस नहीं करूंगा। टाइगर को डांस करते और एक्शन करते देखना वाकई अच्छा लगता है लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। मुझे लगता है कि ये एक बेवकूफी भरी हरकत होगी।"
मनोज बाजपेई ने ये भी साफ कहा कि फिल्म में वो विलेन का किरदार नहीं निभा रहे हैं। मैं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं लेकिन ये निगेटिव किरदार नहीं है। एंटी हीरो का किरदार प्रतीक बब्बर का है। आपको बता दें कि बागी 2 अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications