दूल्हे की तलाश में सुष्मिता सेन

देखें : काजोल ने अर्जुन रामपाल का दिल तोड़ा
चौंतीस वर्षीय सुष्मिता कहती हैं, "मैं विवाह करूंगी। 23-24 साल की उम्र को विवाह की उम्र माना जाता है और उस समय मुझे इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई।" उन्होंने कहा, "मैं इस सवाल का जवाब देते-देते तंग आ गई हूं कि मैं अपने जीवन में किस तरह का व्यक्ति चाहती हूं। जब कभी ऐसा होगा तो मैं आपको उनसे मिलवा दूंगी।"
देखें : दीपिका को ज्वेलरी स्टाइल आइकन ईयर अवार्ड
पूर्व में सुष्मिता अभिनेता रणदीप हुड्डा, विज्ञापन निर्माता मानव मेनन और फिर बंटी सचदेवा के साथ समय गुजार चुकी हैं। हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम से उनके रिश्तों के संबंध में पता चला था लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि यह रिश्ता भी टूट गया है। पूर्व ब्रहमांड सुंदरी रहीं सुष्मिता बुधवार को दिल्ली में रियल एस्टेट कंपनी 'एसोटैक' के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उन्हें इस कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर चुना गया है।


Click it and Unblock the Notifications