..................... I'll be there to guide any damsel in distress: Akshay Kumar | मदद को तैयार अक्षय कुमार - Hindi Filmibeat

मदद को तैयार अक्षय कुमार

By Staff

बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ और प्रियंका चौपड़ा जब फिल्म उद्योग में नई-नई आई थीं तो अभिनेता अक्षय कुमार हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहते थे लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात का श्रेय नहीं लिया। अक्षय कहते हैं कि यदि नवोदित कलाकारों को उनकी मदद की आवश्यकता होगी तो वह हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे।

अक्षय ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "मुझे उनका (कैटरीना और प्रियंका) मार्गदर्शक बनने की बहुत खुशी है लेकिन वह हमेशा स्वतंत्र रही हैं। उन्हें किसी को कुछ नहीं देना है। उन्हें यह जगह मिली क्योंकि वे योग्य हैं। मैंने उनमें योग्यता देखी थी इसलिए मैं उनके साथ काम करना चाहता था। मैं गुरु नहीं हूं।"

अभिनेता ने कहा, "मुझे अभिनेत्रियों की मदद करने का शौक नहीं है। मैं इंतजार करता हूं और देखता हूं और जब भी कोई अभिनेत्री संकट में होगी तो उसके मार्गदर्शन के लिए तैयार रहूंगा।"

अक्षय और कैटरीना ने 'सिंह इज किंग' और 'वेलकम' जैसी सफल फिल्में दी हैं। 'नमस्ते लंदन' भी सफल फिल्म रही है। उनकी पहली फिल्म 'हम को दीवाना कर गए' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया था।

दूसरी ओर अक्षय ने प्रियंका चौपड़ा के साथ भी 'मुझसे शादी करोगी', 'वक्त-द रेस अंगेस्ट टाइम', 'ऐतराज' और 'अंदाज' जैसी सफल फिल्में दी हैं।

अक्षय और कैटरीना की नवीनतम फिल्म 'दे दना दन' प्रदर्शन के लिए तैयार है। कैटरीना कहती हैं कि वह प्रियदर्शन की फिल्म में काम करने के लिए इसलिए तैयार हुईं क्योंकि इस फिल्म में अक्षय कुमार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X