'माई' से अभिनेत्री बनीं आशा भोंसले

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए आशा जी ने कहा कि वैसे में अभिनय में यकीन नहीं रखती हूं। मैं खुद को ही इस भूमिका में वैसा ही प्रस्तुत करुंगी, जिस तरह मैं आमतौर पर बोलती हूं, जिस तरह के कपड़े पहनती हूं। यदि निर्माता थोड़े सफेद बाल चाहते हैं तो ठीक है। फिल्म माई में अपने किरदार के बारे में आशा ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा, यह एक आश्चर्यजनक कहानी है। मैं सोचती हूं मैं अपनी मां को देखती हूं, जिन्हें हम माई कहते हैं।
फिल्म में अपनी बेटी की भूमिका निभाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे के बारे में पूछे जाने पर आशा ने कहा कि पद्मिनी उनकी बुआ की पौत्री हैं। उन्होंने कहा, फिल्म इश्क इश्क इश्क में बालिका के तौर पर उसे काम दिलाने में मेरी भूमिका अहम थी। जब माई में उसे भूमिका दी गई तो उसने मेरे बेटे आनंद से कहा कि शीर्ष भूमिका मुझे दी जानी चाहिए।
इस फिल्म की घोषणा के वक्त बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तीयां मौजूद थीं। उन्ही में से एक थे महान फिल्मकार यश चोपड़ा। जिन्होंने आशा की बारे में कहा कि जितनी सुंदर उनकी आवाज है उतनी ही सुंदर वो खुद है। जिसके बाद आशा जी ने य़श चोपड़ा को मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा कि जब मैं जवान थी तब तो उन्हें सुंदर लगी नहीं, अब बुढ़ापें में उन्हें सुंदर लग कर क्या होगा।
आपको बता दें कि 8 सितंबर 1933 में जन्मी आशा भोंसले ने संगीत की दुनिया में वो जगह पा ली है जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। उन्होने आर. डी. बर्मन से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











