''सलमान की 'सुल्तान' वही करेगी.. जो शाहरूख की 'चक दे इंडिया' ने किया!''
निर्देशक अली अब्बास जफर अपनी लेटेस्ट फिल्म 'सुल्तान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। हों भी क्यों ना, आखिर फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कल्ब में एंट्री करने ही वाली है। अली अब्बास जफर मानते हैं कि अब दर्शकों की उनसे उम्मीद काफी बढ़ जाएगी।

अली अब्बास जफर कहते हैं, सुल्तान 400 करोड़ कमाएगी.. क्या वह 200 करोड़, 300 करोड़ पार कर पाएगी.. ये सभी बातें मेरी समझ नहीं आती। मुझे सिर्फ इतना पता है कि सुल्तान मेरे लिए निर्देशक के तौर पर काफी अहम है। सुल्तान ने बतौर डाइरेक्टर मेरी जिम्मेदारी बढ़ा दी है।
[सलमान नहीं थे पहली पसंद.. इस एक्टर ने 'सुल्तान' को किया था REJECT]
अली अब्बास जफर ने कहा कि अब लोग मुझसे सुल्तान से भी ज्यादा अच्छी फिल्म की अपेक्षा करेंगे। मैं इस बारे में नहीं सोचना चाहता। मैं इस बात से खुश हूं कि सुल्तान दर्शकों से कनेक्ट कर पाई। हम जो पाना चाहते थे, वह हमें मिल गया।
[Oppss.. अब इस डाइरेक्टर से भी नाराज हो गए सलमान खान.. ]
निर्देशक ने कहा, जब लोग कहते हैं 'सुल्तान' कुश्ती के लिए वैसी फिल्म है, जैसी हॉकी के लिए 'चक दे इंडिया' थी.. मुझे बहुत खुशी होती है। सलमान और शाहरूख खान जैसे स्टार ही दर्शकों को थियेटर के अंदर तक ला सकते हैं, किसी ऐसी स्पोर्ट्स फिल्म के लिए जो क्रिकेट और फुटबॉल पर नहीं बनी हो..


Click it and Unblock the Notifications














