अक्षय कुमार की सुुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार 'पार्ट 4'.. FINAL है!
हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3.. लगातार तीन सुपरहिट फिल्मों के साथ निर्माता इस फ्रैंचाइजी की चौधी फिल्म भी लाने की तैयारी में हैं। फिल्म निर्देशन साजिद खान ने इसे कंफर्म किया। जी हां, हाउसफुल टीम में एक बार फिर साजिद खान की एंट्री हो चुकी है।
टॉप 6 में शामिल.. 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. ताबड़तोड़ PROFIT
हाउसफुल फ्रैंचाइजी पर बात करते हुए साजिद खान ने कहा, हाउसफुल 3 को दर्शकों से उतना प्यार नहीं मिला, जितना पहली दो फिल्मों को मिला था। अब हाउसफुल 4 चाहे कभी भी आए, उसका निर्देशन मैं ही करने वाला हूं।

इससे पहले एक्टर चंकी पांडे ने भी हाउसफुल 4 पर काम शुरु करने का हिंट दे चुके हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख कंफर्म हैं, जबकि तीसरे एक्टर की जगह फिलहाल खाली है। लिहाजा, हाउसफुल फैंस खुश हो सकते हैं.. क्योंकि अगले साल अक्षय कुमार फिर आपको गुदगुदाने आ रहे हैं।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications